Saturday, September 19, 2009

चीन बड़ा या चीनी

चीन को छोड़ो चीनी की चिंता करो मेरे भाई...चीन हमला करेगा तो देख लेंगे पर चीनी इसी तरीके से ऊपर चढ़ता रहा तो रसगुल्ला, जलेबी के लिए तरस जाओगे...देश के कर्णधारों को ये कब समझ में आएगा कि ये परमाणु युग है मेरे भाई..हर बड़ा या छोटा देश परमाणु बम की तलाश में है..ये बम हाथ लग गया तो तुम्हें कोई डरा-धमका नहीं सकता क्योंकि उसके फटने के बाद के हस्र को पूरी दुनिया देख चुकी है. इसलिए हे मेरे सरकार 100-200  एटम बम का जुगाड़ कर लो फिर चीन तो क्या अमेरिका भी आंखें उठा कर नहीं देखेगा पर चीनी को नहीं संभाले तो कुर्सी गिरने से कोई संभाल नहीं पाएगा....दिल से देश के लिए

बिग बी आपने निराश किया...

बिग बी साहब आप महान कलाकार हैं पर साथ साथ आप करोड़ों लोगों के आदर्श भी...पर बिग बॉस के एंकर के रोल की हामी भर कर आपने निराश किया है. बिग बॉस शो देश को कोई दिशा या प्रेरणा नहीं बल्कि फुहड़ता पेश करता है. राखी सावंत, संभावना सेठ, राहुल महाजन को देश कलाकार नहीं मानता वो क्या हैं ये बताने की जरुरत नहीं...देश हर रोज उनके ड्रामे टीवी पर देखता है और ये
बात आपसे भी नहीं छिपी है. आप इन फुहड़ कलाकारों की रेस में शामिल हुए ये देश को अच्छा नहीं लगा....ये आवाज़ है दिल से देश के लिए...

Thursday, September 17, 2009

मेरा ब्लॉग, मेरी नज़र

बहुत दिन से मेरे को पूछा जाता था कि क्या मेरा कोई ब्लॉग है। मैं बार-बार इस सवाल के जवाब को टाल देता था। पूरे दिन काम में फंसे रहना, सुबह से शाम हो जाती है ऑफिस में समय ही कहां होता है। यहां पर तो अपने लिए समय नहीं होता है फिर किसी ब्लॉग को संभालना...उफ्फ!

फिर कई बार ये जहन में आया कि क्यों ना अपने देश की तस्वीर या फिर अपने विचार कहीं पर लोगों के साथ शेयर करूं। कई बार देश की हालत पर रोना या यूं कहूं कि तरस आता है। अपने सामने लोगों को वो करते हुए देखता हूं जो कि उनको नहीं करना चाहिए, लेकिन फिर भी वो करते हैं और हम कुछ कर नहीं पाते और देखते रह जाते हैं।

लेकिन शुरूआत मैं करना चाहता हूं कुछ ऐसी मनमोहक तस्वीरों के साथ जो कि आप को भी पसंद आएंगी।

ये तो अभी शुरूआत है आगे और भी हैं। लेकिन आप सभी के सहयोग की जरूरत।
विमल किशोर